फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन में टिकट काउंटर, स्वास्थ्य केंद्र खुला

Tue, 12 Jan 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्र्द्धकुंभ में रेल सेवा के माध्यम से तीर्थनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए रेलवे ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अचानक तबियत बिगड़ने पर फौरी उपचार के लिए स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य केंद्र और टिकट लेने में सहूलियत हो इसके लिए पांच अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। 14 जनवरी मकर सक्रांति को अर्र्द्धकुंभ का पहला स्नान है।
विज्ञापन


तीर्थनगरी में स्नान के लिए बाहरी प्रांतों के श्रद्धालुओं की आमद को लेकर रेलवे ने व्यवस्थाओं को चाकचौबंद कर लिया है। मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक रेलवे बीएस रावत ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक में टिकट के लिए पांच अतिरिक्त काउंटर बनकर तैयार हो चुके हैं। पांच काउंटर और खोले जाएंगे।

स्टेशन परिसर में कुंभ के लिए अस्थायी स्वास्थ्य शिविर केंद्र बनाया गया है। मंगलवार से केंद्र में आवश्यक संसाधनों के साथ स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी। कुंभ के लिए रेलवे के अतिरिक्त कर्मचारियों की आमद भी मंगलवार को होगी। श्रद्धालुुओं के स्वागत के लिए स्टेशन का चमकाया जा रहा है। रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन



18 कोच की बनकर आई हेमकुंड एक्सप्रेस
बाहरी प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं को रेल यातायात की असुविधा नहीं होगी। सोमवार को सुबह आठ बजे निर्धारित समय पर स्टेशन पर आने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस 18 कोच में आई। इससे पहले एक्सप्रेस 14 कोच थे। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक पीएस रवि ने बताया कि चार कोच बढ़ने से हेमकुंड में यात्रियों को पर्याप्त जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें