फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगे रेलवे जीएम मुर्दाबाद के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुआवजे की मांग को लेकर बनखंडी के लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पुराने रेलवे स्टेशन पर रेलवे के जीएम से मिलने की कोशिश की। जब उन्हें मिलने नहीं दिया गया तो उन्होंने जीएम की कार रोक दी। कुछ देर के लिए हंगामा होता रहा। गुस्साए लोगों ने जीएम मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

25 अक्तूबर की रात को नटराज चौक की ओर से अपने घर बनखंडी आ रहे प्रदीप पाल की रेलवे स्टेशन के बाहर बिजली पोल टकराने मौत हो गई। यहां पर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की ओर से काम करवाने के दौरान मार्ग को डायवर्ट कराया गया था। रेलवे की ओर से रात में वाहनों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। 26 अक्तूबर को प्रदीप के परिजनों ने जनप्रतिनिधियों के साथ पुराने रेलवे स्टेशन के बाहर हंगामा किया था। उसके बाद मुआवजा और रेलवे में परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग की थी। शनिवार को जैसे ही प्रदीप के परिजनों को रेलवे के जीएम के आने की सूचना मिली। वे पहले नए रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे के जीएम को ज्ञापन दिया, लेकिन मुआवजे को लेकर कोई आश्वासन नहीं मिला। उसके बाद मृतक प्रदीप पाल की पत्नी अन्य लोगों के साथ पुराने रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने रेलवे के जीएम से वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी सुरक्षा में लगे जवानों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने रेलवे के जीएम की कार को रोक दिया। इस दौरान आरपीएफ के जवानों ने घेरा बनाकर जीएम कार में बिठवाया। जीएम के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने जीएम मुर्दाबाद और उत्तर रेलवे के मुर्दाबाद के नारे लगाए। हंगामे के दौरान एक महिला बेहोश भी हो गई थी। वहीं मृतक प्रदीप पाल की पत्नी का कहना था कि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की गलती के कारण उनके पति की मौत हुई है। उसके दो बच्चे हैं। वह बच्चों का पालन पोषण कैसे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें