राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
- फोटो : RISHIKESH
राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में विकास खंड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शासकीय व अशासकीय स्कूलों के लगभग 56 सर्वश्रेष्ठ चयनित बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। सोमवार को यमकेश्वर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली ने शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में छह राउंड की वैज्ञानिक अवधारणा पर आधारित प्रतिस्पर्धाएं रखी गई।
प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला की टीम प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज गंगाभोगपुर की टीम द्वितीय, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माला की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक समन्वयक डॉ. नंदकिशोर गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी 25 अक्तूूबर को पौड़ी में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली ने विजेताओं को प्रमाण पत्र मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. नंदकिशोर गौड, देवराज सिंह रावत, सुरेश बलोधी, जगमाल कर्णवाल, अनीता बौंठियाल, लता शर्मा, अंजना पंवार आदि मौजूद थे।