फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 03 Nov 2016 01:58 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने बुुधवार देर सायं को तीर्थनगरी में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

देर शाम कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे रोड पर एकत्रित हुए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में एक पूर्व फौजी रामकिशन ने केंद्र सरकार की वनरैंक वन पेंशन लागू नहीं होने के कारण बुधवार को आत्महत्या कर ली थी।

शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की घोर निंदा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा केंद्र सरकार के इशारे पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी की गई। कहा ऐसी ओच्छी हरकत करना केंद्र सरकार को शोभा नहीं देती है। प्रदर्शन करने वालों में जयपाल जाटव, संजय गुप्ता, जितेंद्रपाल पाठी, अभिनव मलिक, पंकज गुल्हाटी, संजय शर्मा, आशु डंग, नवीन गांधी, जतिन अहुजा, विपिन सैनी, एकांत गोयल, राहुल पाल आदित्य, गौतम नौटियाल, आशीष पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें