फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: राहुल मिस्टर और दीपाली बनी मिस फ्रेशर

Thu, 05 Nov 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीसीए विभाग के स्वागत समारोह उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पीएलएमएस परिसर में बीसीए पाठ्यक्रम के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. एके महाजन ने कहा कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस का युग है। ऐसे में विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों का ज्ञान प्राप्त कर अपने कौशल को लगातार विकसित करना चाहिए। समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के परिणामस्वरूप राहुल को मिस्टर फ्रेशर और दीपाली कठैत को मिस फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. एके महाजन, मेयर शंभू पासवान व परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. महाजन ने विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं डेटा साइंस केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। मेयर शंभू पासवान ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी आवश्यक हैं। बीसीए समन्वयक डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें