फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में राफ्टिंग का संचालन शुरू

विज्ञापन
गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। चमोली जिले के रैणी गांव के समीप ग्लेशियर के टूटने से मची तबाही के बाद तीर्थनगरी में बीते दो दिन से बंद राफ्टिंग का संचालन शुरू हो गया है। राफ्टिंग शुरू होने से गंगा में रंग बिरंगी राफ्टें तैरती हुई दिखाई दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को विभिन्न प्रांतों से आए पर्यटकों ने तीर्थनगरी में साहसिक खेलों को आनंद लिया। गंगा का जलस्तर सामान्य रहने के बाद साहसिक गतिविधियां शुरू रही। गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि बीते 7 फरवरी को चमोली जनपद में ग्लेशियर टूटने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गंगा नदी में राफ्टिंग का संचालन पूर्ण रूप से दो दिन बंद रहा है। 9 फरवरी से दोबारा राफ्टिंग का संचालन शुरू हो गया है। ग्लेशियर टूटने से गंगा नदी में बाढ़ का असर नहीं रहा, किंतु सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए राफ्टिंग का संचालन बंद करना पड़ा। जिससे हजारों राफ्टिंग के शौकीन पर्यटकों को बिना राफ्टिंग किए तीर्थनगरी से वापस लौटना पड़ा। राफ्टिंग अब शुरू हो गई है जो पूरी तरह से सुरक्षित है। कहा चमोली जनपद में ग्लेशियर टूटने से जो कई लोगों की जानें गई हैं उनके प्रति समिति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दु:खद घड़ी में उनके परिजन को सहन करने की ईश्वर शक्ति दें, ऐसी कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें