फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: राफ्टिंग के संगठनाें का हुआ विलय, उत्तराखंड राफ्टिंग एंड कयाकिंग एसोसिएशन गठित

Thu, 03 Sep 2026 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- धर्मेंद्र नेगी बने अध्यक्ष, डीएम की अध्यक्षता में लिया गया फैसला
विज्ञापन

ढालवाला। उत्तराखंड की पहचान बन चुकी राफ्टिंग इंडस्ट्री के अलग-अलग संगठन, यूनियनों का आपस में विलय किया गया है। इसके तहत उत्तराखंड राफ्टिंग एंड कयाकिंग एसोसिएशन के नाम से नई एसोसिएशन बनाई गई हैं। यह फैसला बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।
मुनिकीरेती स्थित डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी चार राफ्टिंग कंपनियों का विलय कर एक एसोसिएशन का गठन किया गया। राफ्टिंग कारोबारी विकास भंडारी, त्रिलोक सिंह ने बताया कि काफी समय से राफ्टिंग कारोबार अलग अलग एसोसिएशनों और संगठनों में बंटी थी। अब सभी राफ्टिंग ऑपरेटरों को एक मंच पर लाने के लिए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल निकिता खंडेलवाल की ओर से पहल की गई है। बैठक में राफ्टिंग इंडस्ट्री से जुड़े ऑपरेटरों ने आपसी सहमति और एकजुटता दिखाई जिसके बाद सर्वसम्मति से उत्तराखंड राफ्टिंग एंड कयाकिंग एसोसिएशन के गठन पर से मुहर लगी। संगठन के नेतृत्व की जिम्मेदारी धर्मेंद्र नेगी को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र नेगी ने बताया कि नई एसोसिएशन के गठन के साथ ही राफ्टिंग इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अब एक साझा मंच से शासन और प्रशासन के सामने मजबूती से उठाया जाएगा। एसोसिएशन सरकार और राफ्टिंग ऑपरेटरों के बीच सेतु का काम करेगी। राफ्टिंग इंडस्ट्री से जुड़ी समस्याओं का समाधान संवाद और समन्वय के माध्यम से किया जा सके। इस अवसर जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, अजीत बजाज, किरण टोडरिया, दिनेश भट्ट, धर्मेंद्र भंडारी, प्रदीप राज, विपिन शर्मा, रामपाल भंडारी, मोहर सिंह, विशाल भंडारी, शिवक्रम कोठियाल, परवीन सिंह रावत, विपिन शर्मा मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें