फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में राफ्टिंग का संचालन हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के चलते गंगा में राफ्टिंग का संचालन बंद रहा। दोपहर 12 बजे बाद नदी में एक भी राफ्ट नहीं उतरी। बारिश के चलते राफ्टिंग कारोबारियों ने पर्यटकों की सुरक्षा दृष्टिगत ऐसा निर्णय लिया। मंगलवार को मौसम ठीक रहेगा तो दोबारा गंगा में राफ्टिंग का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि पुलिस प्रशासन के निर्देश पर राफ्टिंग व्यावसायियों ने ऐसा निर्णय लिया है। सोमवार को सुबह के समय राफ्टिंग का संचालन हुआ था। लेकिन दिनभर बारिश के चलते पुलिस प्रशासन के निर्देश पर दोपहर बाद राफ्टिंग का संचालन बंद हो गया। मंगलवार को मौसम ठीक रहा तो दोबारा संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें