फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खो-खो में पुष्पा बडेरा विद्यालय के छात्रों का दबदबा

Wed, 16 Sep 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद खो-खो प्रतियोगिता (उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश प्रांत) में पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अंडर-19 वर्ग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता 8 से 11 सितंबर तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़, देहरादून में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम के प्रतिभागियों आदित्य कुड़ियाल, अमन नेगी, नितिन, अक्षत पेटवाल, आयुष रमोला, मधुर गैरोला, सागर गैरोला, मोहित तिवारी, अनीश असवाल, दिव्यांशु और आदित्य प्रजापति को प्रशस्ति पत्र, मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य बडोनी ने कहा कि खो-खो खेलने से शारीरिक फिटनेस, मानसिक सतर्कता, एकाग्रता, अनुशासन, टीम भावना और रणनीतिक सोच का विकास होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें