फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा का पाठ, 200 वाहन चालकों ने ली शपथ

Wed, 16 Sep 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा का पाठ, 200 वाहन चालकों ने ली शपथ
विज्ञापन

ऋषिकेश। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय की ओर से नटराज मैक्सी टैक्सी एसोसिएशन के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता व संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। बुधवार को आयोजित कार्यशाला में करीब 200 वाहन चालक व वाहन स्वामी शामिल हुए। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया और प्रवर्तन अधिकारी रश्मि पंत ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, यात्रियों से संवेदनशील व्यवहार करने, वाहनों की आंतरिक-बाहरी स्थिति दुरुस्त रखने, ओवरलोडिंग से बचने और यात्रियों से अतिरिक्त किराया न वसूलने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले चालकों को राहवीर योजना के तहत मिलने वाले प्रोत्साहन की जानकारी दी। उन्होंने यूनियन अध्यक्ष से ऐसे चालकों की सूचना परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा ताकि पात्र चालकों को योजना का लाभ दिलाया जा सके। संगठन अध्यक्ष हरीश रावत व सचिव मुकेश तिवारी ने स्थायी पार्किंग और टैक्सी स्टैंड नहीं होने से सामने आ रही समस्याओं को उठाया। इस पर संगठन को पार्किंग संबंधी प्रस्ताव तैयार कर परिवहन कार्यालय में देने के निर्देश दिए गए, जिसे आवश्यक संस्तुति के साथ शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें