प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गीतानगर की ओर से हरिद्वार रोड पर खुशनुमा जीवन जीने की कला आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए शुद्ध आहार के साथ सकारात्मक विचार रखने पर जोर दिया गया।
हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में बृहस्पतिवार सुबह आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें संस्था की ओर से मुख्य वक्ता शिवानी ने कहा कि खुशनुमा जीवन जीने के लिए शुद्ध विचारों का होना आवश्यक बताया। जीवन में खुशहाली लाने के लिए मन की शुद्धि व शाकाहारी होना जरूरी है। सकारात्मक विचारों के साथ जीवन जीने वाला व्यक्ति हमेशा खुुश रहता है।
उन्होंने लोगों से जीवन में हर दिन अपनी ओर से अपने परिवार, मित्रों और किसी अन्य दुखी इंसान को मुस्काराहट देने का आह्वान किया। इस दौरान मन की शांति के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को पांच मिनट का योग व मेडिटेशन भी कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, ब्रह्माकुमारी आरती बहन, करुणा बहन, सुशील, यशपाल अग्रवाल, एसके थपलियाल, राजीव आदि मौजूद थे।