I
I
I
Iजनप्रतिनिधियों ने उठाए मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपदा पेयजल के मुद्देI
क्षेत्र पंचायत समिति यमकेश्वर की हंगामेदार बैठक रही। बैठक में समक्ष अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने बीडीसी बैठक का बहिष्कार कर दिया। जिससे बैठक बीच में ही स्थगित हो गई।
मंगलवार को ब्लाॅक प्रमुख आशा भट्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पिछली बैठक में हुई कार्रवाई की पुष्टि की गई। बनास मल्ला के ग्राम प्रधान बचन सिंह बिष्ट ने पीएम आवास योजना के बारे में जानकारी ली। कांडी के प्रधान अनुज नेगी ने आपदा प्रभावित गांवों में क्षतिग्रस्त रास्तों, पेयजल योजनाओं की मरम्मत का मुद्दा उठाया। पेयजल निगम की चर्चा के दौरान कोठार के प्रधान नीरज पयाल ने जल जीवन मिशन में बिछाई जा रही पाइपों लाइनों में प्रयुक्त पाइपों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
आमड़ी के प्रधान धनंजय कपरवाण ने सक्षम अधिकारियों के न आने पर रोष जताया। उनकी इस बात का समर्थन ग्राम प्रधान सतेंद्र नेगी, संदीप, सत्यपाल सिंह समेत अन्य प्रधानों ने भी किया और नारेबाजी शुरू करते हुए बैठक का बहिष्कार दिया। इस दौरान एसडीएम अनिल चन्याल, बीडीओ दृष्टि आनंद, जिला परियोजना अधिकारी संजीव राय ने जनप्रतिनिधियों को मनाने की कोशिश भी की, लेकिन बात बन पाई। जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने बैठक को स्थगित करने की घोषणा कर दी। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख दिनेश भट्ट, विजय पाल नेगी, जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल, सहायक अभियंता जल निगम नीतिश कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।