फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हत्या में सजायाफ्ता 50 हजार के इनामी का कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपुणे में स्थित एक गन्ना कोल्हू पर मजदूरी कर रहा था फरार आरोपी
I

I
I

I17 साल से था फरार, बृहस्पतिवार को हुई थी घर की कुर्की
I
I17 साल से हत्या के मामले में फरार चल सजायाफ्ता इनामी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव निवासी जहांगीर की वर्ष 2006 में हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में वर्ष 2012 में चार आरोपियों को सजा हुई थी। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। दो आरोपी फरार चल रहे थे। करीब सात दिन पहले पुलिस ने 25 हजार के इनामी एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जुल्फकार निवासी सफरपुर फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआरोपी पर करीब एक सप्ताह पूर्व 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के घर की कुर्की की थी। साथ ही पुलिस आरोपी के परिवार पर लगातार उसे सरेंडर या गिरफ्तार कराने का दबाव बना रही थी। परिजनों पर दबाव बढ़ता देख आरोपी ने सोमवार को रामनगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुणे में एक गन्ना कोल्हू पर मजदूरी कर रहा था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जुल्फकार को कोर्ट से सीधा जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें