फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका

Sat, 09 May 2026 02:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
विज्ञापन




महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण और पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि चंपावत में नाबालिग के साथ हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। महंत विनय सारस्वत और चंदन पंवार ने कहा कि घटना में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आने से सरकार की कथनी और करनी का अंतर उजागर हो गया है।
विज्ञापन




महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी और महानगर अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा ने कहा कि राज्य में महिला अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के कारण पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया जाता है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मदन मोहन शर्मा, बीएस पयाल, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें