फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका

Thu, 23 Jul 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई ने की दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज जऐंसी
ऋषिकेश। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कथित पेपर लीक प्रकरण के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोधस्वरूप कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला दहन किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को कोयल घाटी में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों को कठोर सजा देने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन पूरे प्रदेश में तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीपक वर्मा और जिला उपाध्यक्ष विशाल स्नेह ने कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा का नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों का मुद्दा है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, एनएसयूआई कॉलेज इकाई अध्यक्ष गौरव जोशी, मानसी सती, मानव रावत, उदित झा, रिहान बंदौलिया, सृष्टि, शिवानी नेगी, सुजल थापा सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें