फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Thu, 23 Jul 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। पेपर लीक की घटना से आंदोलित छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर के बिथ्याणी स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और राष्ट्रपति के नाम एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। विरोध प्रदर्शन में ब्लाॅक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, द्वारीखाल ब्लॉक अध्यक्ष संजय तोमर और दुगड्डा ब्लॉक अध्यक्ष राजीव जखमोला, डॉ. कृत सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह, रमेश नेगी, गंभीर सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह, संजय लखेड़ा, हर्ष मोहन बडोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें