फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के पास ठेका खोलने का विरोध, प्रदर्शन

Mon, 17 Apr 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
भानियावाला में स्कूल के पास शराब का ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शराब की दुकान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। भानियावाला क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए हैं।
विज्ञापन


लोगों ने शराब ठेके लिए बनाई जा रहे टीनशेड का विरोध किया। ठेका संचालक मौके पर पहुंचे, तो ग्रामीणों ने भानियावाला ग्राम प्रधान शेर सिंह सैनी के नेतृत्व में नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण मोहन सिंह ने कहा कि जहां शराब का ठेका शुरू किया जा रहा है, उस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, स्कूल और घनी आबादी है।

शराब की दुकान संचालित होने से छात्रों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि शराब की दुकान के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों गुरदीप सिंह, राहुल सैनी, मनीष सैनी, काका, गुरतेज, राहुल राणा, स्वतंत्र बिष्ट, मीनाक्षी, जसविन्दर ,हरजीत आदि तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें