फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर में खुलेगा कृषि महाविद्यालय    

Mon, 17 Apr 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ ऋषिकेश।  
विज्ञापन
ढालवाला स्थित पुष्पा वढ़ेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्कूल की वार्षिक गतिविधियों पर पुस्तिका का विमोचन करते कृषिमंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर में कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की और ढालवाला स्थित पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को संगीत शिक्षा की मान्यता दिलाने का आश्वासन दिया। वह रविवार को श्रीमती पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन


 
इस दौरान शिक्षकों ने कृषिमंत्री सुबोध उनियाल का फूलमालाओं से स्वागत किया। कृषि मंत्री ने विद्यालय की वर्षभर की शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर गतिविधि पत्रिका सर्वगता का विमोचन किया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी ने प्रदेश में कृषि, शिक्षा और बागवानी में जनसहभागिता के लिए कृषि मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

इसके लिए उन्होंने कृषिमंत्री से फूड प्रोसेसिंग सेंटर और विपणन मंडियों की स्थापना की मांग की। इस मौके पर नगरपालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, विद्यादत्त रतूड़ी, भरतमणि कुड़ियाल, हर्षमणि व्यास, चंद्रवीर सिंह पोखरियाल, सुरेंद्र कुलियाल, कुंज विहारी भट्ट, शांति प्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें