फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर पत्नी सहित लापता

Thu, 26 May 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
दुधमुंही बच्ची को बुजुर्ग दादा के भरोसे छोड़ गए दंपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर का एक प्रापर्टी डीलर पत्नी सहित संदिग्ध हालात में लापता हो गया। दंपति ने दुधमुंही बच्ची को बुजुर्ग दादा के भरोसे छोड़ दिया है। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस की मानें तो सिर पर कर्ज के बोझ के चलते दंपति फरार हुए हैं। फिलहाल उनकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


बुधवार को धर्मेश्वर दीक्षित निवासी मनीराम मार्ग ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र ऋषि दीक्षित (36) और पुत्र वधू विधि दीक्षित (27) बीते सोमवार की रात तीन महीने की बच्ची को छोड़कर अचानक लापता हो गए। आस पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

कोतवाली प्रभारी नत्थीलाल उनियाल के मुताबिक पूछताछ में बुजुर्ग पिता ने बताया कि लापता पुत्र प्रापर्टी डीलर का कार्य करता है। पिछले कई महीने से कार्य मंदा चल रहा था। सिर पर भारी कर्ज होने के कारण लोग तगादा करने घर आ रहे थे। संभवत: लेनदारों के बढ़ते दबाव से घबराकर वह पत्नी सहित लापता हो गया है। घर पर दुधमुंही बच्ची को बुजुर्ग दादा के हवाले छोड़ गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर लापता दंपति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें