फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर नहीं आएंगी निजी बसें

Tue, 10 Jan 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
बसों के फ्रंट शीशे पर डिस्काउंट के स्पेशल लोगो लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
देहरादून और हरिद्वार से पर्वतीय क्षेत्र में जाने वाली निजी बसें शहर के अंदर संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डे पर नहीं जा सकेंगी। पुलिस प्रशासन ने सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक इनके प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके चलते पर्वतीय क्षेत्र पौड़ी, टिहरी आदि रूट पर जाने वाले निजी वाहनों का संचालन नटराज चौक से ही होगा।
विज्ञापन


नई व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी गई है। तीर्थनगरी की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस प्रशासन ने पर्वतीय रूट पर संचालित प्राइवेट बसों के लिए नया रूट प्लान बनाया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कत्याल ने बताया कि दून और हरिद्वार से आने वाली प्राइवेट बसें इक्का दुक्का सवारी के लिए शहर के अंदर संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डे आती हैं।

इससे दून और लक्ष्मण झूला मार्ग पर चंद्रभागा पुल के समीप जाम की समस्या उत्पन्न होती है। नए रूट प्लान के तहत दून और हरिद्वार से पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, टिहरी आदि क्षेत्रों में जाने वाली प्राइवेट वाहन सेवा का सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक बस अड्डे में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। सभी वाहन नटराज चौक से ढालवाला होते हुए पर्वतीय क्षेत्र में रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें