फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से कूदा बंदी, पुलिस ने दबोचा

Tue, 30 May 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हरिद्वार से देहरादून पेशी पर लाया जा रहा एक विचाराधीन कैदी को सिपाहियों को चकमा देकर  चलती ट्रेन से कूद गया, लेकिन सिपाहियों ने ट्रेन से कूदकर कैदी को दबोच लिया। कोतवाल ओमवीर रावत ने बताया कि उपनिरीक्षक विक्रम सिंह और कांस्टेबल शेरखान विचाराधीन कैदी रोहित ऊर्फ हाथी पुत्र ब्रहमपाल निवासी राजीवनगर कालोनी, ज्वालापुर हरिद्वार को जिला कारागार हरिद्वार से न्यायालय में पेशी के लिए देहरादून लेकर आए थे।
विज्ञापन


वह कैदी को कोर्ट में पेशी के बाद से देहरादून से लिंक एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब ट्रेन हर्रावाला रेलवे स्टेशन के मियांवाला क्षेत्र के पास से गुजर रही थी। आरोपी कैदी लघुशंका के बहाने दरवाजे पर आकर चलती ट्रेन से हथकड़ी समेत कूद गया।

अचानक हुए घटनाक्रम से उपनिरीक्षक और पुलिस कांस्टेबल भी कैदी को पकड़ने के लिए ट्रेन से नीचे कूद गए। पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए कैदी को कुछ ही दूरी पर धर दबोचा। इस घटनाक्रम पर ट्रेन कुछ दूर आगे जाकर रुक गई और कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें