38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से नई दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपाइयों और उच्च अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
उसके बाद प्रधानमंत्री एमआई 17 हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। एयरपोर्ट के अंदर प्रधानमंत्री के निजी सुरक्षाकर्मियों समेत सीआईएसएफ और वन्य जीवों की आवाजाही रोकने के लिए वन विभाग की टीमों को ट्रेंकुलाइजर गनों के साथ तैनात किया गया था।
एयरपोर्ट से रायपुर जाने वाले मुख्य मार्ग को सुबह ही एसडीआरएफ मुख्य गेट के पास बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया था। एयरपोर्ट से लेकर रायपुर स्टेडियम तक कुल 11 स्थानों पर वन टीमों और पुलिस को तैनात किया गया था। उनका स्वागत करने वालों में विधायक बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, मदन कौशिक, खजान दास, अरविंद पांडे, दिलीप सिंह रावत, आशा नौटियाल, आदेश चौहान, सरिता आर्या, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी दीपम सेठ सहित कुल 40 लोग शामिल रहे।