मुख्यमंत्री से मुलाकात करते विधायक प्रेमचंद अग्रवाल। स्रोत जागरूक पाठक।
बापूग्राम, बीसबीघा, मीरानगर, गीतानगर, मालवीय नगर, शिवाजीनगर, अमित ग्राम सहित अन्य क्षेत्रों में वन विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
शनिवार को मुलाकात के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जनहित को सर्वोपरि रखा जाए और क्षेत्रीय जनता को राहत देने के लिए सरकारी स्तर पर आवश्यक हस्तक्षेप एवं उचित प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए इस विषय में बेहतर से बेहतर समाधान निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और प्रभावित जनता के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।