फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ईद पर मांगी देश और राज्य में अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद-उल-फितर का त्योहार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। नमाज के बाद नमाजियों ने देश व प्रदेश में अमन-चैन और शांति बनाए रखने के लिए दुआ मांगी। लोगों ने उत्साह से एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन




सोमवार को तेलीवाला, कुड़कावाला, न्यामवाला, भानियावाला और डोईवाला आदि क्षेत्रों में ईद की नमाज अदा की गई। तेलीवाला ईदगाह में मुफ्ती इमरान नईमी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में शीर और मिष्ठान वितरित किए गए। बाजारों में खासी चहल पहल रही।

परिजन अपने बच्चों को नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिदों में लेकर गए। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों के घरों में पहुंचकर ईद की बधाई दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. एसएन सचान, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, सागर मनवाल, साकिर हुसैन, मनोहर सिंह सैनी, करन बोरा, फुरकान अहमद कुरैशी, रियासत अली मोंटी, मोहम्मद अकरम, अब्दुल रज्जाक, हाजी अमीर हसन, डॉ सादिक अली, सुनील सैनी, विक्रम नेगी आदि ने मुबारकबाद दी। वहीं, क्षेत्र में व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी मय फोर्स भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें