फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना परिषद अध्यक्ष पद पर प्रमाल सिंह हुए निर्वाचित

विज्ञापन
गन्ना परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परमाल सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में देहरादून के प्रमाल सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। दो प्रतिनिधियों को समान मत मिलने के बाद पर्ची निकालकर परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए ईश्वरचंद पाल और प्रमाल सिंह ने नामांकन पत्रों का दाखिल किया था। मंगलवार को निर्धारित समय तक किसी भी दावेदार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। जिससें चुनाव चिह्न आवंटन के बाद अपराह्न तीन बजे मतदान कराया गया। मतदाता सूची में दर्ज सभी 14 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। मतदान होने के बाद मतगणना की गई। जिसमें ईश्वरचंद पाल और प्रमाल सिंह दोनों को सात-सात मत मिले। इसके बाद विभागीय उच्चाधिकारियों से दिशा निर्देश लिऐ गए। काफी जद्दोजहद के बाद पर्ची पर दोनों दावेदारों के नाम लिखें गए और एक पर्ची उठाकर निर्णय हुआ। पर्ची प्रमाल सिंह की आने पर अध्यक्ष पर निर्वाचित हुए। तहसीलदार और निर्वाचन अधिकारी रेखा आर्य ने गन्ना आयुक्त से निर्देश लेकर अध्यक्ष पद के लिए पर्ची का सिस्टम तय किया। पर्ची से प्रमाल सिंह का नाम आने पर गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। चुनाव संपन्न कराने में गन्ना समिति के सचिव गजेंद्र रावत, समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल आदि थे।

परमाल सिंह, गन्ना परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें