फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पेड़ गिरने से 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित

Thu, 30 Jul 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर थानो चौक से पहले भूमिया मंदिर के पास रामनगर डांडा की 33 केवी विद्युत लाइन पर साल का पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और थानो क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मार्ग अवरुद्ध हो गया।
सूचना पाकर वन विभाग और ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले पेड़ की टहनियां और तने को काटकर मार्ग सुचारू करवाया गया। उसके बाद ऊर्जा निगम की टीम ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

दोपहर करीब पौने एक बजे हल्की बारिश और हवाएं चल रही थी। तभी भूमिया मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर साल का एक पेड़ 33 केवी की विद्युत लाइन पर गिर गया। जिससे काफी चिंगारी और धुंआ निकला। वन विभाग और ऊर्जा निगम की टीमें मौके पर पहुंची।
पेड़ को काटकर मार्ग से हटाया गया। उसके बाद ऊर्जा निगम की टीम ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद ऊर्जा निगम की टीम ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कार्य किया। रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि वन विभाग की टीम ने कुछ देर में ही गिरे पेड़ को काटकर हटवा दिया था, जिससे यातायात सुचारू हो गया।
विज्ञापन

-
भूमिया मंदिर के पास एयरपोर्ट मुख्य मार्ग पर 33 केवी की लाइन पर एक साल का पेड़ गिर गया था, जिससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करवाया है। - मदन मोहन बहुगुणा, एसडीओ ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें