फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के तीन युवकों के लिए संकटमोचक बनी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के नीम बीच पर हरियाणा के तीन पर्यटक और एक स्थानीय युवक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। पर्यटकों का शोरगुल सुनकर जल पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को गंगा की उफनती लहरों से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार को होली के दिन हरियाणा के 10 सदस्यीय पर्यटकों का एक दल तपोवन क्षेत्र के नीम बीच पर नहा रहा था। इस बीच तीन पर्यटक अंकित कुमार (24) पुत्र सुशील कुमार, राहुल (26) पुत्र अश्विन गुप्ता, मधुर कुमार (24) पुत्र संजय कुमार निवासी 20/2, सिविल लाइन यमुनानगर, हरियाणा नहाते हुए गंगा में काफी आगे तक चले गए। तीनों अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। पर्यटकों की चीख-पुकार सुनकर पास ही तैनात जल पुलिस ने स्थानीय राफ्टिंग गाइड की मदद से तीनों को रेस्क्यू कर लिया। थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शनिवार दोपहर को नीम बीच के पास एक स्थानीय युवक विपिन यादव (21) निवासी इंदिरा नगर ऋषिकेश गंगा में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों का शोरगुल सुन जल पुलिस ने मोटर बोट की सहायता से युवक को रेस्क्यू कर गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया। थाना निरीक्षक ने बताया कि युवक को उसके दोस्तों के साथ ऋषिकेश भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें