फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया संवेदनशील बूथों का निरीक्षण

विज्ञापन
त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर निर्देश देते कोतवाल रितेश शाह - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के डेंजर बूथों का कोतवाली पुलिस ने निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाल ने संबंधित चौकी प्रभारी, चीता मोबाइल व रात्रि गश्त को बूथों के आसपास सतर्कता बनाए रखने को कहा। इस दौरान सड़क पर चुनाव प्रचार कर रहे वाहनों का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जांचा गया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि श्यामपुर क्षेत्र के पंचायती चुनाव में बनने वाले समस्त बूथों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बूथ तक आने जाने वाले रास्ते, बूथ से मेन सड़क तक की दूरी, चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पोलिंग पार्टी व पुलिस के रहने की व्यवस्था आदि की जानकारी जुटाई। उन्होंने चौकी प्रभारी सहित चीता मोबाइल और रात्रि गश्त को बूथों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में कुल पांच ग्राम पंचायतें हैं। इसमें नौ बूथ संवेदनशील, आठ अति संवेदनशील है तथा कुल मतदान केंद्र 21 हैं, जबकि बूथों की कुल संख्या 56 है। कोतवाल ने चुनाव के दृष्टिगत अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों को पाबंद कराए जाने को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें