फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भद्रकाली चौकी में बनेगी पुलिस बैरक, निविदा जारी

Wed, 07 Jan 2026 08:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। भद्रकाली पुलिस चौकी के कर्मियों को रहने के लिए बैरक सुविधा उपलब्ध होगी। चौकी में बैरक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से निविदा जारी कर दी गई है। बैरक निर्माण से मुनि की रेती थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को भी फायदा मिलेगा।
ऋषिकेश शहर से सटे टिहरी जनपद की भद्रकाली चौकी यातायात प्रबंधन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां चौकी प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। लेकिन यहां आवास और बैरक व्यवस्था न होने से पुलिसकर्मियों को खासी दिक्कतें होती हैं। वहीं मुनि की रेती थाने में भी मात्र एक ही बैरक है।
विज्ञापन

अब कुंभ बजट से भद्रकाली चौकी भवन की छत पर करीब 55 लाख की लागत से बैरक, किचन व डायनिंग हॉल का निर्माण किया जा रहा है। विभाग की ओर से निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर लिया जाएगा।
-
- बैरक निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। जल्द प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू कर लिया जाएगा। - विशाल चौहान, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, टिहरी
विज्ञापन

-

महाराणा प्रताप चौक से 6 नंबर पुलिया तक सड़क होगी फोरलेन
महाराणा प्रताप चौक से 6 नंबर पुलिया तक अब फोरलेन सड़क होगी। इसके लिए निविदा प्रकिया जारी कर दी गई है। विभाग का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरु कर दिया जाएगा। कार्य पूर्ण होने की अवधि दो वर्ष रखी गई है। महाराणा प्रताप चौक से 6 नंबर पुलिया तक सड़क चाैड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब इस कार्य को कुंभ बजट के तहत किया जा रहा है। करीब 2.8 किमी के दायरे को 15 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाया जाएगा। अस्थाई खंड लोनिवि ऋषिकेश के अधिशासी अभियंता बीएन पांडे ने बताया कि निविदा जारी कर दी गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें