ग्रामीणों को मिलेगी राहत, वन्यजीवों के आवागमन से भयभीत हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज में वन्यजीवों को आबादी में आने से रोकने के लिए वन सीमाओं पर ऊर्जा बाड़ लगाई जा रही है, जिसका जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वागत किया है।
मारखम ग्रांट के बुल्लावाला में राजाजी टाइगर रिजर्व के रामगढ़ वन सीमाओं पर वन्यजीवों की आवाजाही से लोग भयभीत हैं। विभाग की ओर से वन सीमाओं पर ऊर्जा बाड़ लगाई जा रही है। ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने बताया कि विभाग की ओर से 1300 मीटर ऊर्जा बाड़ लगाई जा रही है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि आमजनता की मांग के अनुरूप सोलर फेंसिंग की जा रही है। इससे वन्यजीव आमजन और फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडि़याल ने कहा कि वन विभाग का कदम सराहनीय है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीया परवीन, ग्राम पंचायत सदस्य कुसुम शर्मा, शिवप्रसाद सती, बसारत अली, जावेद हुसैन, मनोज कांबोज, हरिकिशोर, सूबेदार रामसिंह, हमीद आदि मौजूद रहे।