फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये एसएसपी के चार्ज संभालते ही पुलिस हुई अलर्ट

विज्ञापन
कोतवाली में पुलिसकर्मियों की बैठक लेते सीओ ऋषिकेश - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
देहरादून में नये एसएसपी अरुण मोहन जोशी के पदभार संभालते ही ऋषिकेश पुलिस में हलचल पैदा हो गई है। सीओ वीरेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कोतवाली में बैठक बुलाकर बढ़ते अपराधों पर रोकथाम के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर नौ बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए एसएसपी अरुण मोहन जोशी अपराधों की रोकथाम व त्वरित अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारियों, सुगम यातायात व्यवस्था, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कटिबद्घ हैं। इस दौरान कोतवाल रितेश शाह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रबोध घिल्डियाल, सहित समस्त चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक यातायात आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन नौ बिंदुओं पर अमल का जोर
- थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण।
- गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) की शत प्रतिशत तामील।
- क्षेत्र में ऐसे स्थान जहां पर अधिक दुर्घटनायें घटित होती हों, को चिह्नित कर यातायात कार्यालय से समन्वय स्थापित कर दूर करने के उपाय करना।
- अवैध रूप से खनन करने वालों व खनन सामग्री ओवरलोड लेकर चलने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई।
- पूर्व में प्रकाश में आए अपराधियों का भौतिक सत्यापन।
- क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई।
- क्षेत्र में शराब की तस्करी व बिक्री रोके जाने के लिए समय-समय पर निर्धारित स्थानों पर चेकिंग
- अपराधों की रोकथाम को क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों को शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन।
- समस्त थाना अभिलेखों को सीसीटीएनएस साफ्टवेयर के अंतर्गत आनलाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें