फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नर हिरन की मौत

विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क किनारे पड़ा मृत हिरन - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश-देेहरादून मार्ग पर सौ फुटी के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से नर हिरन की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। सोमवार को पंचनामा भरने के बाद शव को दफनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात्रि करीब आठ बजे देहरादून मार्ग पर सौ फुटी के समीप एक हिरन को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे हिरन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मार्ग से गुजर रहे लोगों ने वन कर्मियों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और हिरन के शव को कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी ने बताया कि शव नर हिरन का है, जिसकी उम्र करीब चार वर्ष है। उन्होंने आशंका जताई कि हिरन सड़क पार कर रहा होगा, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें