फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अनसुनी गुहार, न मिला समाधान<bha>;</bha> विधायक के दर पर कूड़े फेंक किया विरोध का एलान

Wed, 04 Nov 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-कूड़ा प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा विधायक कार्यालय के बाहर कचरा फेंककर जताया विरोध
विज्ञापन

ऋषिकेश। गुमानीवाला में कूड़ा निस्तारण प्लांट हटाने की मांग के लिए महीनों से चल रहा आंदोलन बुधवार को उग्र हो गया। लंबे समय से मांगों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराज और आक्रोशित 500 से अधिक ग्रामीण बैराज स्थित विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लालपानी बीट और गुमानीवाला क्षेत्र से पहुंचीं महिलाओं व जनप्रतिनिधियों ने अपने साथ थैलों में भरकर लाया गया कूड़ा कार्यालय के बाहर फेंककर विरोध जताया।ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और प्लांट को तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे सड़क पर ही बैठ गईं और वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया।
हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर पहुंची महिलाओं ने कहा कि कूड़ा निस्तारण प्लांट से उठने वाली दुर्गंध ने आसपास के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। लंबे समय से इस समस्या को झेलने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रदीप नेगी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण प्लांट हटाने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि महीनों से धरना-प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाई जा रही है। हर बार आश्वासन तो दिया जाता है लेकिन धरातल पर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुधीर राय, जयेंद्र रमोला, लालमणि रतूड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए तैयार हूं, बातचीत को हमेशा खुला रखा : अग्रवाल
ऋषिकेश। ग्रामीणों की समस्याओं पर चल रहे विवाद पर स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वह बातचीत के माध्यम से मामले का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्रामीण या शहरी क्षेत्र के व्यक्ति की समस्या का निदान करना जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रशासन की भी जिम्मेदारी है। इस संबंध में वह पहले भी दो बार अधिकारियों से बातचीत कर चुके हैं और चाहते हैं कि मुद्दे का समाधान निकले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों की ओर से उन्हें बैठक या बातचीत के लिए कोई सूचना नहीं दी गई थी। इसके बावजूद वह कार्यालय में मौजूद रहे और उम्मीद कर रहे थे कि संबंधित पक्ष आएगा और बैठकर समाधान पर चर्चा करेगा। वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक कार्यालय में बैठे रहे। इस दौरान तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी वहां मौजूद थे। विधायक अग्रवाल ने कहा कि संबंधित पक्ष जब भी बातचीत के लिए आएगा, उसका स्वागत है। समाधान की मंशा से आने वाले हर व्यक्ति के लिए उनके दरवाजे खुले हैं। हालांकि, यदि कोई केवल चुनावी उद्देश्य से प्रदर्शन करना चाहता है तो यह उसका अपना विषय है। उन्हें इस पर कुछ नहीं कहना है। उनकी प्राथमिकता समस्या का समाधान करना है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें