ऋषिकेश। जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर की ओर से द्वितीय सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम चंद्रेश्वर नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण गीत और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आवास विकास की अध्यापिका लक्ष्मी चौहान ने श्री, वॉक, स्मृति, मेधा, धृति, क्षमा और कीर्ति जैसे सात महत्त्वपूर्ण गुणों पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. कामिनी लखेड़ा ने परिवार की महत्ता पर विचार रखते हुए कहा कि नारी सृजन की प्रतीक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखरेख करना आवश्यक है। कार्यक्रम में वक्ता आशा बिष्ट ने भारत के विकास में महिलाओं के योगदान के कई उदाहरण प्रस्तुत किए। इस मौके पर अपर्णा, डॉ. मंजू बडोला ने बताया कि कार्यक्रम में शहीद प्रदीप रावत की माता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।