फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन और जीवन बचाने के लिए पौधारोपण जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। इनरव्हील क्लब ऋषिकेश की ओर से ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में हरेला पर्व पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब ने आम, अमरूद, चीकू आदि विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने लगाए गए पौधों का संरक्षण करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा चारु माथुर कोठारी ने कहा कि पेड़, पौधे, पृथ्वी का श्रृंगार होते हैं। पेड़ों का कटान होने से प्राकृतिक आपदाएं व ऑक्सीजन की कमी हो रही है, जिससे जीवन भी खतरे में पड़ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हमें बढ़ चढ़कर पौधारोपण करना चाहिए। इस मौके पर क्लब सचिव अंजू मित्तल, वर्षा खन्ना, हेमा गुल्हाटी, गीता धीर, स्नेह जैन, सुशीला राणा, सलोनी गोयल, रेखा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें