फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: त्रिवेणीघाट पर महिला श्रद्धालुओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा, ये सुविधा भी मिल सकेगी

Wed, 02 Apr 2025 01:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

त्रिवेणी घाट पर स्थित शौचालय में स्नानागार, चेंजिंग रूम, वेटिंग हॉल के अलावा बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था भी कई गई है। निगम प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
ऋषिकेश - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम प्रशासन ने त्रिवेणी घाट के शौचालय को पिंक टाॅयलेट में परिवर्तित किया है। इसमें वेटिंग हॉल के साथ ही फीडिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है। अब महिला श्रद्धालुओं व पर्यटकों को त्रिवेणी घाट पर पिंक टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


यहां पहले से मौजूद शौचालय को नगर निगम प्रशासन ने पिंक टॉयलेट का रूप दिया है। पूर्व में शहर क्षेत्र में एक भी पिंक टाॅयलेट नहीं था। जिससे महिला पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कतें होती थी। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि त्रिवेणी घाट पर स्थित शौचालय में स्नानागार, चेंजिंग रूम, वेटिंग हॉल के अलावा बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था भी है। निगम प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

नालों की सफाई के लिए टेंडर जारी
शहर में गंदगी से पटे नालों की सफाई के लिए निगम प्रशासन ने टेंडर जारी कर दी है। वहीं नाला गैंग की संख्या भी बढ़ाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी निगम क्षेत्र में मात्र एक ही नाला गैंंग है। जिससे 40 वार्डों में नालों की सफाई में दिक्कतें आती है। निगम प्रशासन का कहना है कि 10 वार्ड के लिए एक नाला गैंग बनाई जाएगी। कुल चार नाला गैंग बनाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बोले पूर्व सीएम हरीश रावत- भाजपा के ध्रुवीकरण के एजेंडे का है हिस्सा

विज्ञापन

 

- त्रिवेणी घाट के शौचालय को पिंक टॉयलेट का रूप दिया गया है। यहां स्नानागार, चेंजिंग रूम व बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है। शहर में नालों की सफाई के लिए निविदा जारी कर दी गई है। - चंद्रकांत भट्ट, सहायक, नगर आयुक्त, ऋषिकेश

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें