फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बारिश की फुहारों में सजी तीर्थनगरी, सैलानियों से गुलजार हुई हर गली

Sun, 27 Sep 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- पर्यटकों से गुलजार रहा, जानकी पुल से लक्ष्मण झूला तक छाई रौनक
विज्ञापन

ढालवाला। तीर्थनगरी में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने पूरे मौसम का मिजाज बदल दिया है। तेज बारिश के बावजूद पर्यटकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। वीकेंड होने के चलते जानकी सेतु, राम झूला और लक्ष्मण झूला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की जबरदस्त चहल-पहल और रौनक देखने को मिली है।
विज्ञापन

मौसम के बदले रुख के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है जिससे क्षेत्र में ठंडक और सुहावना माहौल बन गया है। इस मौसम का लुत्फ उठाने के लिए दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और आसपास के राज्यों से भारी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। बारिश के बीच सैलानी पूरी तैयारी के साथ सड़कों और गंगा के घाटों पर उतरते नजर आए। सैलानी रेनकोर्ट पहनकर गंगा किनारे टहलते और बारिश की बूंदों के बीच पूरे दिन मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। जानकी सेतु और लक्ष्मण झूला के आसपास का नजारा बेहद दर्शनीय रहा, जहां लोग बहती गंगा और घने बादलों से ढकी पहाड़ियों के मनोरम दृश्यों का आनंद लेने के साथ नजारों को अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे थे। पर्यटकों की इस भारी आवक के कारण मुनि की रेती क्षेत्र,तपोवन के सभी प्रमुख पार्किंग स्थल पूरी तरह फुल नजर आए। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें और चहल-पहल देखी गई। पुलिस व यातायात प्रशासन को पर्यटकों की भीड़ और वाहनों के दबाव को संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और वीकेंड के कारण बाजार में अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक बारिश का यह सिलसिला यूं ही जारी रहने की संभावना है जिससे आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की चहल-पहल बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें