फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल पर चिकित्सकों का मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल कार्यशाला में दूसरे दिन प्रदेश के 13 जिलों से आए हुए विभिन्न विभागों से जुड़े विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. रविकांत ने कहा कि हमारे स्वास्थ्यकर्मियों के बेहतर ढंग से प्रशिक्षित होने और पूर्ण दक्षता पर ही हम वायरल हेपेटाइटिस को जड़ से मिटाने में सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन

संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने चिकित्सकों को हेपेटाइटिस बी वायरस की संरचना और इस वायरस को रक्त में पहचानने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के डॉ. वाईपी मथुरिया ने बताया कि हेपेटाइटिस सी वायरस शरीर में आने के बाद किस तरह से अपनी संख्या बढ़ाता है। उन्होंने खून में इसकी पहचान करने संबंधी चर्चा की। इस मौके पर सीएफएम विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजीत सिंह भदौरिया, डॉ. हरीश चंद्र, डॉ. चंद्रमोहन सिंह, डॉ. अमित जैन, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. महेश पाल, डॉ. संदीप टंडन, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. सुबेग सिंह, डॉ. एनएस बिष्ट, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. प्रज्ञा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें