फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा हरिद्वार भेजने की मांगी अनुमति

विज्ञापन
शहरी विकास सचिव को मांग पत्र देती मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
मेयर अनिता ममगाईं ने शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली से उनके कार्यालय में भेंट वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने ऋषिकेश में शहर के बीचों बीच बने ट्रंचिंग ग्राउंड की समस्या से अवगत कराया। मेयर ने प्रस्ताव रखा कि गोविंद नगर ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा हरिद्वार भेजने की अनुमति दी जाए। इस संबंधी मेयर ने शहरी विकास सचिव को पत्र भी सौंपा। मेयर ने बताया कि वर्तमान में जो कूड़ा ऋषिकेश शहर में एकत्रित हो रहा है, वह पिछले 40 वर्षों से कूड़ा गोविंद नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने शहरी सचिव से ट्रंचिंग ग्राउंड का हस्तांतरण होने तक कूड़े को हरिद्वार स्थित सराय गांव के प्लांट में भेजवाने का आग्रह किया। मामले का संज्ञान लेते हुए शहरी विकास सचिव ने निदेशक शहरी विकास को निर्देशित किया है कि नगर निगम हरिद्वार के मुख्य नगर आयुक्त से आख्या प्राप्त कर उन्हें अवगत कराएं। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार ने शहरी सचिव को अवगत कराया कि आगामी बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। मेयर ने बताया कि हरिद्वार में कूड़ा निस्तारित कर रही कंपनी ने भी सहमति व्यक्त की दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें