फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा नगर में जलभराव की समस्या के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा नगर और सोमेश्वर नगर के लोगों ने क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद उमा राणा और अनीता रैना के माध्यम से नगर आयुक्त राहुल गोयल को इस मामले में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने बताया कि अगस्त माह में भारी बारिश के कारण बनखंडी नाले का पानी गुल्हाटी प्लाट से होते हुए निरंकारी भवन के पास से गंगानगर और हनुमंतपुरम की गली नंबर एक से गली नंबर नौ तक के अधिकांश घरों में घुस गया था। लगभग 250 परिवारों का घरेलू सामान, खाद्य सामग्री खराब हो गई थी। जलभराव के स्थायी समाधान के लिए सोमेश्वर मंदिर मार्ग से परशुराम चौक तक की सड़क का ढाल पुरानी चुंगी की ओर कराने और सड़क के दोनों साइड बड़ी नाली बनाकर हरिद्वार रोड चुंगी वाले बड़े नाले से जोड़ने की मांग की गई। इस मौके पर बृजपाल राणा, प्यारे लाल जुगरान, आशीष कुमार, आरडी गौनियाल, शैलेंद्र भंडारी, एमपी सिंह, राम रतन शर्मा, प्रेमदत्त बिजल्वाण सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें