जरुरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित करती नीरजा देवी भूमि चेरीटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा नीरजा गोयल
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। पे-बैक सोसायटी ने तपोवन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया। अभियान के तहत सोसायटी के सदस्यों ने तपोवन चौराहे से लक्ष्मणझूला पुल तक सफाई की।
सोमवार को ग्राम सभा तपोवन के प्रधान चैन सिंह बिष्ट व भगवती प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सोसायटी सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाना है, स्थानीय जनता और पर्यटक अपना कूड़ा, सड़क पर न छोड़ें और पवित्र देवभूमि को स्वच्छ बनाने में सहायता प्रदान करें। इस मौके पर रामदयाल, सुखवीर गुसाईं, शंकरदादा, लेखराज भंडारी, सुभाष डोभाल, अमित बडोनी, कविता कंडवाल, दिव्या नेगी, प्रशांत मैठाणी, अनुप जुगरान, देव पोखरियाल, सुनील सिंह राणा, महेन्द्र घिल्डियाल आदि शामिल थे।