फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफ्टिंग कारोबारी उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
स्वर्गाश्रम में इस तरह से जान जोखिम में डालकर स्नान कर रहे पर्यटक। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
अनलॉक-5 के बाद तीर्थनगरी में खुल पर्यटन की दूसरे वीकेंड पर बहार रही। हालांकि बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह कम सैलानी तीर्थनगरी पहुंचे। बावजूद इसके तीर्थक्षेत्र में चहल-पहल नजर आई। रविवार को पर्यटन गतिविधियों के अलावा हमने इससे जुड़े दूसरे पहुलुओं पर भी नजर डाली तो कई व्यवस्थाओं में झोल भी नजर आया। कहीं राफ्टिंग संचालक नियमों का पालन करते नहीं दिखे तो कहीं सैलानी असुरक्षित घाटों पर नहाते नजर आए, जबकि इन्हें रोकने के लिए यहां कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। दूसरी तरफ सड़क पर जाम के रूप में अव्यवस्थाएं देखने को मिली। मुख्य चौराहों पर तो पुलिस नजर आई, लेकिन चंद्रभागा पुल से लेकर तपोवन तक वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन

फोटो-
राफ्टिंग कारोबारी उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में राफ्टिंग कारोबारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अधिक मुनाफे के फेर में वह ओवरलोड और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
तीर्थनगरी में राफ्टिंग का कारोबार को शुरू हुए दो सप्ताह से अधिक का समय बीत गया है। वीकेंड पर तीर्थनगरी में विभिन्न प्रांतों से पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। कोविड-19 के तहत राफ्ट कोरोबारियों को पर्यटकों के साथ सामाजिक दूरी के साथ ही मास्क का प्रयोग करने के निर्देश हैं। उसके बावजूद भी राफ्ट कारोबारी इन निर्देशों को दरकिनारे कर रहे हैं। आठ प्लस वन राफ्ट में दस से अधिक पर्यटक राफ्टिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि कोरोनाकाल से पहले समिति भंग हो रखी है। अभी रोटेशन समिति का गठन नहीं हुआ है। जिसके कारण कोविड-19 और ओवरलोडिंग पर निगरानी और दिशा निर्देश नहीं बनाए गए हैं।
भूलकर भी न करें क्लिप जंप
ऋषिकेश। राफ्ट संचालक पर्यटकों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। राफ्ट संचालक बिना अनुमति, बिना निरीक्षण के पर्यटकों को क्लिप जंप करवा रहे हैं। जो पर्यटकों की जान से खिलावाड़ है। राफ्ट संचालक पर्यटकों को ब्रह्मपुरी, शिवपुरी और मरीनड्राइव से राफ्टिंग के दौरान होटल लेमन ट्री के पास एक स्थान पर रुकवा रहे हैं, वहां पर वह पर्यटकों को एक बड़े पत्थर के ऊपर से क्लिप जंप करवा रहे हैं। जिसकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है।
बिना ट्रैफिक प्लान के फिर जाम में जुझे सैलानी
ऋषिकेश। लॉकडाउन के बाद पर्यटन गतिविधियां शुरू होने के दूसरे सप्ताह भी सैलानी पुलिस के बिना ट्रैफिक प्लान के जुझते नजर आए। हालात यह रहे कि ऋषिकेश से निकलकर चंद्रभागा पुल से लेकर तपोवन तक वाहन जाम में धीमी गति से आगे बढ़े। ऋषिकेश पुलिस और थाना मुनिकीरेती पुलिस ने वीकेंड को देखते हुए कोई अलग से ट्रैफिक प्लान जारी नहीं किया। जबकि पुलिस को पुलिस को मालूम है अब पर्यटकों का दबाव बढ़ने लगा है।
हादसों से सबक नहीं ले रही पुलिस प्रशासन
-पक्के घाटों को छोड़ अतिसंवेदनशील तटों पर डुबकी लगा रहे पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पुलिस प्रशासन हादसों से सबक नहीं ले रही है। रोजाना इन क्षेत्रों में अतिसंवेदनशील तटों पर पर्यटकों की डुबने की घटनाएं घटित हो रही हैं। उसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन इस ओर मूकदर्शक बनी हुई है।
वीकेंड पर लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, तपोवन, क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी रही। पर्यटक क्षेत्र में पक्के घाटों को छोड़ जान जोखिम में डालकर अतिसंवेदनशील तटों पर डुबकी लगा रहे हैं। थाना मुनिकीरेती और थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर निगरानी के लिए जल पुलिस तैनात हैं, उसके बावजूद भी पर्यटक अतिसंवेदनशील तटों पर डुबकी लगा रहे हैं।
इस वर्ष लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अब तक 8 पर्यटक गंगा में डूबने से अपनी जान गवां चुके हैं, वहीं मुनिकीरेती क्षेत्र में अब तक 7 पर्यटक अपनी जान गवां चुके हैं। उसके बावजूद भी थाना पुलिस हादसों से सबक नहीं ले रही है। थाना लक्ष्मणझूला निरीक्षक प्रमोद उनियाल और थाना मुनिकीरेती निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि अतिसंवेदनशील तटों पर स्नान करने के लिए पर्यटकों को रोका जाता है, इसके लिए तटों पर जल पुलिस तैनात हैं। कई पर्यटक ऐसे होते हैं जो पुलिस के नजरों से दूर रहते हैं। इधर, थाना लक्ष्मणझूला निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि अब क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ गई हैं। असुरक्षित घाटों पर निगरानी रखने के लिए अलग से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

लक्ष्मणझूला में बिना मास्क के घूम रहे पर्यटक।- फोटो : RISHIKESH

गंगा में बिना अनुमति और बिना निरीक्षण के इस तरह से जान जोखिम में डालकर क्लिप जंप कर रहे पर्यटक।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें