फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छुट्टियां खत्म होते ही शहरों की ओर भागे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर दिल्ली, बरेली और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की उमड़ी भीड़
रोडवेज ने हरिद्वार, देहरादून रूट पर अतिरिक्त बसें भेजीं
रविवार देर रात से शाम पांच बजे तक लगी रही लाइनें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। गर्मियों की छुट्टी में गांव में आए लोग अब शहरों की ओर जाने लगे हैं। इससे रोडवेज बस अड्डे पर रविवार देर रात से सोमवार पांच बजे तक यात्रियों की भीड़ लगी रही रही। जो भी बस आ रही थी यात्री उसी बस में बैठकर अपने गंतव्य की ओर से जा रहे थे। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली, चंडीगढ़ और बरेली जाने वालों की रही।
एक जुलाई को स्कूल खुल रहे हैं। एक माह पहले कई लोग अपने बच्चों को लेकर अपने गांव, नानी के गांव गए थे। स्कूल खुलने से पहले हर कोई अपने शहर में जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों से जो भी बसें और टैक्सी, मैक्स आ रही थी, वह फुल होकर आ रही थी।
विज्ञापन

दिल्ली, बरेली और चंडीगढ़ रूट की जो भी बस आ रही थी, यात्री उसी बस के पीछे दौड़ रहे थे। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर रोडवेज डिपो से अतिरिक्त बसें देहरादून और हरिद्वार भेजी गईं। वहीं कुछ बसों के फेरे बढ़ाए गए। दिल्ली जाने वाली बसें अन्य दिनों के मुकाबले तुरंत भर रही थीं।
वहीं बरेली जाने वाले कुछ यात्रियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों से हरिद्वार तक सफर किया। कुछ लोगों ने यूपी रोडवेज की मुरादाबाद जा रही बसों से सफर किया। चंडीगढ़, अंबाला, पानीपत जाने वाले यात्रियों ने देहरादून तक रोडवेज बसों से सफर किया।
विज्ञापन

-
कोट-
स्कूल खुलने पर गांव गए लोग अब अपने बच्चों को लेकर दिल्ली, बरेली, चंडीगढ़ और अंबाला रवाना हो रहे हैं। इससे डिपो परिसर में रविवार से यात्रियों का दबाव हो गया था। देहरादून और हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसें भेजी गईं। दिल्ली और बरेली रूट की बसें भर-भर कर गईं। - अंजलिका शर्मा, प्रभारी एजीएम रोडवेज डिपो ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें