फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सौंग बांध प्रभावितों ने किया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू

Thu, 12 Nov 2026 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। सौंग बांध प्रभावितों की विस्थापित विकास कार्य समिति ने 15 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई के लिए ग्राम पंचायत अखाड़ी भीलंग के गांव हिलासवाली के पास अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में धनोल्टी, रायपुर और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के सौंग बांध प्रभावित शामिल हैं।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार ने कहा कि सौंग बांध परियोजना से तीनों विधानसभाओं के दर्जनों लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रभावितों को जमीन के बदले जमीन दी जानी चाहिए। सचिव बलवीर सिंह कंडारी ने कहा कि प्रभावितों के हितों की अनदेखी होने पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है।
लड़वाकोट प्रधान शिवानी कंडारी और कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह कंडारी ने कहा कि प्रभावितों की मुआवजा की राशि बढाई जानी चाहिए। वहीं प्रभावित परिवारों को इस परियोजना या अन्य जगहों पर रोजगार दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन में संगठन मंत्री आनंद सिंह नेगी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पंवार, रविराज पंवार, सुमित कंडारी, दीपेंद्र कोठारी, हरेंद्र पंवार, दिनेश सिंह पंवार, विजेंद्र सिंह सौंद, खेमराज कंडारी, दिनेश रैठवाण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें