-
- पार्क की ओर से झाड़ी कटान जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमकेश्वर। धमांद गांव में शुक्रवार को हुए श्रमिक पर बाघ के हमले के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व की टीमें गांव-गांव में घूमकर गश्त कर रही है। टीमों की ओर से ग्रामीणों से संवाद कर गांव के आसपास बाघ दिखने पर उन्हें सूचित करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं सड़क किनारे झाड़ी कटान किया जा रहा है। पार्क प्रशासन की ओर से धमांद गांव वाले ग्राम मार्ग के दोनों ओर झाड़ी कटान का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि झाड़ियों में छिपकर बाघ आबादी के करीब आ जाता है, इसलिए साफ-सफाई जरूरी है।
विभाग की टीमें धमांद, चमनपुर, संयार,बंस्टोला, डोंरण आदि क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं। जगह-जगह कैमरे भी लगाए गए हैं। वन कर्मियों को गांव में ही तैनात किया गया है। गौहरी रेंजर राजेश चंद्र जोशी ने बताया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक टीमें गांव में ही रहेंगी और गश्त करती रहेंगी।
-