फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सेवा अभियान: हवाई पैसेंजर का रखा जाएगा विशेष ध्यान

Wed, 16 Sep 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। देहरादून एयरपोर्ट पर 17 सितंबर यानी आज से लेकर 10 अक्तूबर तक करीब 24 दिनों तक यात्री सेवा अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत एयरपोर्ट पर विभिन्न सांस्कृतिक और दूसरे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार और मौजूदा सुविधाओं को और बेहतर बनाना है। बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत एयरपोर्ट पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम के सामूहिक गायन से होगी। इसके बाद एयरपोर्ट पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। करीब 24 दिनों तक चलने वाले यात्री सेवा अभियान में एयरपोर्ट पर आने वाले हवाई पैसेंजरों का पारंपरिक रूप में स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट की डिजिटल सेवाओं पर खासकर डिजी यात्रा आदि पर फोकस किया जाएगा। हवाई पैसेंजरों और एयरपोर्ट कर्मियों से फीडबैक लेकर सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
इन चौबीस दिनों में एयरपोर्ट पर कार्यरत सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का आकलन भी किया जाएगा। दिव्यांग और वरिष्ठ यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। टैक्सी चालकों आदि के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। वहीं एयरपोर्ट पर आपातकाल के दौरान सभी एजेंजियों के बीच तालमेल आदि को भी परखा जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश नेगी ने कहा कि अभियान के दौरान प्रतिदिन एक विशेष थीम के आधार पर एयरपोर्ट की सुविधाओं और सेवाओं, यात्रियों के आगमन, प्रस्थान को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पार्किंग, टैक्सी, सार्वजनिक परिवहन, ड्रॉप-ऑफ, पिक-अप क्षेत्रों की समीक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। संयुक्त महाप्रबंधक परिचालन नितिन कादियान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें