फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: परवादून बार एसोसिएशन का चुनाव आज

Wed, 20 May 2026 02:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
परवादून बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए आज मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू होगी और उसके बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव जैसे प्रमुख पदों पर उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए फूल सिंह वर्मा और अतर सिंह आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष पद पर अतुल कुमार और मनीष कुमार धीमान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सचिव पद के लिए मनोहर सिंह सैनी और सुरेशचंद्र के बीच टक्कर है। सह सचिव पद पर मोहम्मद अब्दुल्लाह जुबैर और महेश कुमार लोधी मैदान में हैं। सदस्य पांच प्लस के लिए मोईन अहमद सिद्दीकी और रमन कुमार के बीच भी मुकाबला है।



-

उम्मीदवारों ने मतदाताओं से संपर्क साधा

चुनाव को लेकर मंगलवार को दिन भर उम्मीदवारों ने मतदाताओं से संपर्क साधा। डोईवाला तहसील में भी चुनावी सरगर्मी तेज रही। उम्मीदवारों ने अपनी प्राथमिकताएं बताकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मतदान और मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुरानी तहसील परिसर में ही मतदान और मतगणना की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें