स्वामी चिदानंद व साध्वी भगवती सरस्वती से वार्ता करते पीएम नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी
- फोटो : RISHIKESH
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी बृहस्पतिवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। दोनों के बीच स्वच्छ भारत मिशन और पर्यावरण को लेकर चर्चा हुई।
वार्ता के दौरान स्वामी ने अपनी हाल ही में हुई गांधी आश्रम, अहमदाबाद की यात्रा के विषय में भी पंकज मोदी को बताया। कहा कि गुजरात की भूमि ने भारत को गांधी जैसे सपूत दिए। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को साबरमती आश्रम, अहमदाबाद में महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। मानव और पर्यावरण एक दूसरे से परस्पर जुड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि मानव के विकास का सीधा संबंध पर्यावरण से है। कहा कि प्राकृतिक संसाधनों मसलन वृक्ष, वन्य जीव और जल को भी जीने का अधिकार होना चाहिए। इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में पंकज मोदी, गुजरात के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के महंत दिलीप दास, प्रवीण भाई कोटक आदि ने परमार्थ गंगा तट पर आरती में भी भाग लिया।