प्रीतम सिंह जठानी गांव के जंगलों में गुच्छी ढूंढने गया था कि तेंदुए ने हमला बोल दिया।
- फोटो : file photo
पर्वतीय क्षेत्र की ग्राम सभा रखवाल के खलदार गांव में इन दिनों गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीण खासे भयभीत नजर आ रहे हैं। आबादी में घूम रहे गुलदार से ग्रामीणों को जान माल का खतरा सताने लगा है। वहीं, विभागीय अधिकारी समस्या को गंभीरता से लेने का भरोसा ग्रामीणों को दिला रहे हैं।
देहरादून वन प्रभाग की थानों रेंज की वन सीमा से सटे रखवाल गांव ग्राम सभा के खलदार गांव के ग्रामीण गुलदार की दहशत में जी रहे हैं। आबादी क्षेत्र में गुलदार दिन में दिखाई दे रहा है। विगत दिनों अचानक आबादी में गुलदार को घूमते देख ग्रामीण राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रविंद्र और शकुंतला देवी आदि सन्न रह गए।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी गुलदार गांव में देखा जा चुका है। गुलदार ने मवेशियों पर हमला भी किया है। भाजपा निर्बल वर्ग प्रकोष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि गांव में गुलदार के आमद की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। गुलदार के आंतक से ग्रामीण घरों में ही कैद होकर रह रहे हैं।
थानों रेंजर शैलेंद्र नेगी ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से गुलदार को गांव में देखे जाने की सूचना मिली है। अधीनस्थ कर्मचारियों को सर्च में लगाया गया है। जरूरी हुआ तो गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।