फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल जा रही बस पलटी, 11 घायल

Tue, 29 Mar 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
हरिपुरकला के पास सिडकुल रोशनाबाद में कार्यरत महिला कर्मियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत 11 महिलाएं घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को जिला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया है। अन्य को स्थानीय अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बल्ब फैक्ट्री में कार्यरत महिला कर्मियों की बस ऋषिकेश से सिडकुल रोशनाबाद, हरिद्वार जा रही थी। रायवाला थाना के आगे हरिपुरकला कला के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ओवरटेक किया। ट्रक से बचने के प्रयास में बस हाईवे पर बने गड्ढे की चपेट में आकर पलट गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल अंजली (19) निवासी सुभाष बनखंडी, सविता (21) निवासी रायवाला और प्रेमलता (22) निवासी खदरी श्यामपुर को 108 आपातकालीन सेवा से हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घायल बस चालक नीरज रावत पुत्र केसर रावत निवासी सलेमपुर, हरिद्वार, आरती, राखी, मालती, ज्योति और गंगा का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 40 महिला कर्मी सवार थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें